यूपी के मेरठ में दो सगी बहनों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इच्छा मृत्यू की मांग करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस संबंध में दोनों बहनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा।
आगे जानें आखिर क्या है पूरा मामला: -
बेगमबाग निवासी दिशा और हर्षिता मंगा जेल में बंद अपने पिता और चाचा को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहीं हैं। दोनों बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। आरोप है कि पुलिस ने उनके पिता व चाचा को झूठे मामले में जेल भिजवा दिया।