फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में मारपीट, पांच को शांति भंग में किया निरुद्ध

Mon, 19 Jan 2026 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव में सोमवार को पूरन व पवन पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। पुलिस ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उप निरीक्षक आकाशदीप ने पूरन, अंजू, फत्तन, सुरेंद्र, ऋषिपाल को शांति भंग में निरुद्ध करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। सभी को मुचलका में पाबंद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें