फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात में डांस करने को लेकर मारपीट, दो गंभीर

Sat, 14 Feb 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे में चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर दो युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी कुलदीप के अनुसार शुक्रवार को उसके चचेरे भाई की बरात खरखौदा में बीएसटी फार्म हाउस में आई थी। जहां चढ़त के दौरान बराती डांस करने में लगे। खरखौदा निवासी युवक भी जबरन बरात में डांस करने लगे। युवकों का जब बारातियों ने विरोध किया तो उन्होंने धारदार हथियारों से पीड़ित और उसके भतीजे आशीष त्यागी के साथ गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें