फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेस वन स्थित जेएस एकेडमी में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद शिप्रा रस्तोगी, स्कूल प्रबंधक ज्योत्सना गुर्जर, प्रधानाचार्य डॉ. पल्लवी शर्मा और हर्षवर्धन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बच्चों ने बनाना रेस, पिक द कैरेट रेस, पिक द बॉल रेस, रिले रेस, कोन रेस, मार्बल स्पून रेस और वन लेग रेस में प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिताओं के साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विजेता विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बबीता, रिचा, कृष्णा, पारूल, रूचि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें