सरधना। नगर एवं देहात क्षेत्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कमार ने बताया कि डॉ. अली के नेतृत्व में टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 120 लोगों के नमूने लिये। जांच में छबड़िया गांव निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। उधर, दो दिन पूर्व विधायक संगीत सोम के कैंप कार्यालय के स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें पीसीआर रिपोर्ट शुक्रवार को आई है। इसमें विधायक के दो सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उधर, विधायक के पीए शेखर सोम एवं उनकी पत्नी संक्रमित मिलने के बाद कैंप कार्यालय के स्टाफ की जांच कराई गई थी।