दौराला में एक ही नंबर पर दौड़ रहीं दो स्कूटी
दौराला। हाईवे पर एक ही नंबर की दो स्कूटी के चलने का मामला इन दिनों चर्चा में है। मंगलवार को असली स्कूटी मालिक ने उनकी स्कूटी के नंबर पर चल रही स्कूटी व उसे चला रहे युवकों को पकड़ लिया। परंतु दोनों युवक पीड़ित को धक्का देकर भाग निकले।
रोहटा रोड निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके भाई सुमित ने लगभग तीन साल पहले एक स्कूटी खरीदी थी। वह स्कूटी की सर्विस कराने कंकरखेड़ा में एक मैकेनिक के पास गए थे। उसके बाद दो युवक स्कूटी लेकर इसी मैकेनिक के पास पहुंचे। उनकी स्कूटी पर अमित की स्कूटी का नंबर देख मैकेनिक ने फोन कर अमित को इसकी जानकारी दी। अमित ने दोनों युवकों को लोहिया गांव के पास पकड़ लिया और पीआरवी को सूचना दी। दोनों आरोपी युवक पुलिस के आने से पहले ही अमित को धक्का देकर भाग निकले। आरोपी युवक लोहिया गांव का निवासी बताया जा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।