मोदीपुरम। पल्लवपुरम और शिवनगर कॉलोनी से दो लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है। पल्लवपुरम फेज-1 निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विपिन कुमार शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे। उनका मोबाइल और पर्स घर पर ही था। देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। उन्हें मेरठ नॉर्थ मेट्रो स्टेशन के आसपास देखा गया था। बेटे आदित्य प्रताप ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिवनगर कॉलोनी निवासी दूध व्यवसायी अजय (32) भी शुक्रवार को घर से निकले थे। वह बेगमपुल जाने की बात कहकर निकले थे, फिर मोबाइल बंद हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने दोनों की तलाश जारी होने की बात कही।