संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मवाना खुर्द में शादी समारोह में मारपीट की गई और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तीन व आरोपी पक्ष से एक के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
मवाना खुर्द निवासी जोगेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री दिव्या की शादी गांव में स्थित रिजवी फार्म हाउस में थी। सोमवार रात 1:00 बजे के आसपास गांव के ही पांच नामजद आरोपी फार्म हाउस में आए और भतीजे कार्तिक के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे। उस समय शादी में लोगों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद आरोपी चले गए।
रात 2:00 बजे आरोपी धारदार हथियार, लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और भाई महेंद्र, पड़ोसी संजय, भतीजे कार्तिक पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। भीड़ को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमले में कार्तिक व संजय को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि एक पक्ष से संजय, महेंद्र और अश्वनी व दूसरे पक्ष से मनोज के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
गांव मवाना खुर्द में मारपीट में घायल संजय। (मवाना)