फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में एक बच्चे समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में एक बच्चे समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई। तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भी जांच कराई गई। जांच के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के साथ एक चिकित्सक के बीच कहासुनी भी हुई कि शिकायत लेकर आ रहे लोगों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बाद में कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 215 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। जांच में सभी नेगेटिव आए हैं। वहीं, आरटीपीसीआर की जो पूर्व की रिपोर्ट आई हैं, उसमें झिटकरी निवासी एक युवक पॉजिटिव आया है, जबकि मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी एक व्यक्ति जो कि पूर्व में पॉजिटिव आया था, उसके एक बच्चे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें