परीक्षितगढ़ पुलिस हिरासत में बाइक चोर।
फलावदा। गांव महलका में रास्ते में बाइक खड़ी करने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। घटना के संबंध में थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव महलका निवासी माजिद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके मकान के सामने बाइक खड़ी थी। माजिद का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। उस वक्त तो पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन दोबारा आकर विपक्षियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
इस हमले में माजिद और शहरून घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के संबंध में पीड़ित माजिद ने नामजद तहरीर दी है। क्षेत्राधिकारी मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।