फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा में घायल सहारनपुर के युवक ने  अस्पताल में दम तोड़ा, गांव में पसरा मातम 

Mon, 02 Mar 2020 05:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक राजबीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजन शव लेने के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। बताया गया कि युवक हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लागढ़ के ग्राम प्रधान पति सतपाल सैनी ने बताया कि गांव निवासी 36 वर्षीय राजबीर पुत्र पंखु करीब दस वर्षों से दिल्ली के पालमपुरी में रहकर बिजली मैकेनिक का काम करता था।

बताया कि हाल ही में दिल्ली में हुए दंगे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया कि बीती रात उपचार के दौरान राजबीर ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिली तो गांव में मातम पसर गया। मृतक के परिजन शव को लेने दिल्ली पहुच चुके हैं। देर रात तक युवक का शव गांव में पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें