फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिकअप में संरक्षित पशुओं को ले जा रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव तारापुर में सोमवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी में संरक्षित पशुओं को कुछ लोग तिरपाल ढककर कहीं ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रोककर गोकशी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तीन व्यक्ति पिकअप गाड़ी में संरक्षित पशुओं को लादकर और उन्हें तिरपाल से ढककर कहीं अज्ञात स्थान पर ले जा रहे थे। इसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने गाड़ी को रुकवा लिया और उसमें लदी गोवंश की हालत को देखकर आक्रोशित हो गए। इसकी जानकारी गो सेवा परिवार, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ थाना पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने संरक्षित पशुओं से लदी गाड़ी को रुकवाया तो इसमें सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। दो लोगों को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए गोकशी का आरोप लगाया और उक्त लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस संरक्षित पशुओं को गाड़ी सहित थाने में ले आई, जहां पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गिल ने गोवंश के कानों पर लगे टैग की जांच की। संरक्षित पशु किसके हैं और कहां से ले जा रहे थे, इसकी जानकारी पशुपालन विभाग द्वारा जुटाई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को ग्रामीणों की मदद से हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने अपने नाम अमन निवासी मुजफ्फरनगर चालक तथा दूसरे ने अपना नाम सिखेड़ा निवासी फरमान बताया। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें