फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अलग-अलग मामले में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पास से शराब के पव्वे पकड़े गए और दूसरे को तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया। एसओ मुंडाली राम गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अटौला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान शाहत उर्फ बोनी निवासी अजराडा की तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। वहीं पुलिस ने मुरलीपुर-जिठौली के रास्ते पर संदिग्ध अवस्था में विशाल निवासी मुरलीपुर को पकड़ा। उसके थैले में 204 पव्वे देशी शराब मिली। उसने बताया कि वह गांव में शराब बेचने का काम करता है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें