मवाना। मवाना थाना क्षेत्र के गांव बहोडूपुर से बाहर की पुलिस चार युवकों को उठाकर अपने साथ ले गई। मामला हथियार से संंबंधित बताया जा रहा है। थाना पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। शुक्रवार को अपराह्न के समय चार गाड़ियों में सादे कपड़ों में कुछ लोग पहुंचे और गांव से चार युवकों को उठाकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि युवकों को उठाकर ले जाने वाले लोग क्राइम ब्रांच से थे। चर्चा है कि हथियारों से संबंधित मामले में पुलिस चारों युवकों को उठाकर ले गई है। हालांकि इस मामले में गांव में जानकारी करने पर किसी ने कुछ भी बताने से इन्कार करते हुए अनभिज्ञता जताई। थाना प्रभारी पूनम जादौन का कहना है कि से उन्हें भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।