फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अंकतालिका पर दो लोग कर रहे सरकारी नौकरी, जांच बैठी

Sat, 06 Sep 2025 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना के युवक की शिकायत पर मंडलायुक्त ने डीएम को जांच के दिए निर्देश
विज्ञापन

-आरोप-दोनों के अनुक्रमांक, जन्मतिथि, प्राप्तांक और श्रेणी एक जैसी
-एक सेना में और दूसरा पशुपालन विभाग में कर रहा नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मुहल्ला प्रभात नगर निवासी अरविंद कुमार ने मंडलायुक्त मेरठ को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि दो अलग-अलग व्यक्तियों ने एक ही हाई स्कूल की अंकतालिका और प्रमाणपत्र का उपयोग कर सरकारी नौकरियां हासिल की हैं। मंडलायुक्त ने डीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
दोनों व्यक्तियों ने वर्ष 1999 में खुद को सनातन धर्म इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा से हाईस्कूल पास दिखाया है। दोनों के अनुक्रमांक, जन्मतिथि, प्राप्तांक और श्रेणी एक जैसी हैं। एक व्यक्ति भारतीय सेना में है, जबकि दूसरा पशुपालन विभाग मेरठ में तैनात है। आरोप है कि नौकरी के समय एक ने डुप्लीकेट प्रमाणपत्र, जबकि दूसरे ने मूल अंकतालिका के साथ नकली प्रति प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरविंद कुमार का कहना है कि यह मामला केवल दो व्यक्तियों की मिलीभगत नहीं, बल्कि सरकारी दस्तावेज के सत्यापन प्रणाली में चूक को भी उजागर करता है।अरविंद कुमार ने मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त मेरठ ने जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें