फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के पोहल्ली गांव में शुक्रवार सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं, संघर्ष की जानकारी पाकर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पोहल्ली गांव में शुक्रवार सुबह मेहर सिंह एवं भागमल के बच्चों में विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज एवं मारपीट हो गई। जिसमें मेहर सिंह एवं भागमल को मामूली चोट आई। इस मामले में मेहर सिंह की पत्नी मीना ने थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि उसके बेटे विशाल एवं भागमल के बेटे दीपांशु के बीच कई दिन से कहासुनी चल रही थी। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसके पति को घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से भागमल ने भी मेहर सिंह पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें