फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक ही परिवार के तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चमारान में बुधवार को रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद देखते ही देखते लाठी-डंडों निकल आए। हिंसक झड़प में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला मंडी चमारान निवासी इमरान पुत्र चांद, उसकी बेटी अक्सा और पिता चांद घर पर मौजूद थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इमरान और उसके परिजनों ने विरोध किया तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में इमरान, उसकी पुत्री अक्सा और पिता चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया।
परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। थाना पुलिस के अनुसार, घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें