मेरठ। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए समय निश्चित कर दिया है, वहीं जनसुनवाई के लिए हर दिन दो अधिकारियों को लगा दिया है। ये अधिकारी सुबह दस बजे समस्त अनुभागों के उपस्थिति रजिस्ट्रर भी चेक करेंगे।
नगर आयुक्त सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अपर नगर आयुक्त एवं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी व समस्त कर निर्धारण अधिकारी सोमवार व बृहस्पतिवार को गृहकर संबंधी प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगे। सहायक नगर आयुक्त प्रथम व जीएम जलकल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मंगलवार व शुक्रवार को जलकल व स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों व प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगे। सहायक नगर आयुक्त द्वितीय व मुख्य अभियंता निर्माण, प्रभारी लाइट एवं संपत्ति व निर्माण बुधवार और शनिवार को निर्माण विभाग, मार्ग प्रकाश एवं संपत्ति व अतिक्रमण संबंधी शिकायतों व प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।