फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा उपवन गोशाला में हार्टअटैक से दो और गोवंश की मौत

विज्ञापन
संदीप,,,,परतापुर ​स्थित कान्हा उपवन गोशाला में तबियत बिगड़ने के बाद जमीन पर पड़े गोवंश
विज्ञापन
मेरठ। कान्हा उपवन गोशाला में शुक्रवार को उमसभरी गर्मी के कारण हार्टअटैक से दो और गोवंश की मौत हो गई। वहीं, पांच गोवंश की हालत बिगड़ गई। बीमार गोवंशों को उपचार के लिए निगम की टीम ने सूरजकुंड स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। इसकी जानकारी लगने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा साथियों के साथ गोशाला पहुंचे। भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि 10 दिन में मॉडल गोशाला बना दूंगा। गोवंशों की मौत का पता लगते महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पार्षद भी पहुंचे। एक घंटे गोवंशों का हाल जाना और दस दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गोवंशों की दुर्दशा का मामला 11 दिन बाद शुक्रवार को भी गरमाया रहा। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय सिंह, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, मलियाना मंडल अध्यक्ष वरुण ठाकुर, मनीष प्रजापति शुक्रवार दोपहर गोशाला में पहुंच गए। उसके साथ नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। वहां पर जमीन पर बेसुध पड़े सात गोवंशों को देखकर भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। पशु चिकित्सक डॉ. प्रियंका शर्मा को बुलाया गया। उन्होंने उमस के कारण हार्टअटैक से दो गोवंश की मौत की पुष्टि कर दी। अन्य पांच गोवंशों को सूरजकुंड ट्रामा सेंटर भिजवाया गया।
करीब दो घंटे भाजपा नेताओं ने गोशाला का मुआयना कर चारा, पानी और सफाई पर सवाल उठाकर अफसरों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाया। मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम के बाद जमीन में दबाने की बात कही। गोशाला में चार गोवंश मर गए, इस सूचना पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पार्षद राजीव गुप्ता उर्फ काले, दीपक वर्मा, विक्रांत ढाका मौके पर पहुंचे। महापौर ने निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में गोवंशों की मौत नहीं होनी चाहिए। दो डॉक्टरों की नियुक्ति करें व लापरवाही करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


आठ अगस्त को गोशाला में ही जन्मदिन
विनीत अग्रवाल ने नगर आयुक्त को चेतावनी दी कि अगर दस दिन में गोशाला को मॉडल नहीं बनाया गया तो वह धरने पर बैठ जाएंगे। आठ अगस्त को वह अपना जन्मदिन गोशाला में ही मनाएंगे। तीस लाख रुपये महीना चारा खिलाने का दिया जाता है, लेकिन निगम तीन लाख भी खर्च नहीं करता। भ्रष्टाचार में नेता हो या अधिकारी, बख्शें नहीं जाएंगे और उन्होंने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह को फोन पर गोशाला का हाल बता दिया और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

दस दिन में मॉडल बनेगी कान्हा उपवन गोशाला
नगर आयुक्त ने कहा कि गोशाला में नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त व निगम की टीम लगातार काम कर रही है। अस्थायी तौर पर कर्मचारियों को लगाकर सफाई के साथ-साथ गोवंशों के पंखे, चारा, पानी और चोकर आदि की व्यवस्था बनाई गई है। एक नया टीन-शेड बनाया जा रहा है। दस दिन में कान्हा उपवन गोशाला मॉडल बन जाएगी। कुछ लोग बेवजह राजनीति कर रहे हैं। सड़क पर बीमार या फिर चोटिल गोवंशों को भी यहां लाया जाता हैं। अब उनके इलाज में सुधार कराया जाएगा।

रोहटा के उकसिया में लाइट और करनावल की गोशाला में गंदगी मिली
मेरठ। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि जनपद में 18 गोशाला है। रोहटा के उससिया में लाइट और करनावल की गोशाला में गंदगी मिली हैं। जहां केयरटेकर से स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने बताया कि परीक्षितगढ़ के गावड़ा मार्ग स्थित गोशाला में 160 गोवंशों की स्थिति सही पाई गई। सरधना के कपसाड़ गांव और मंडी परिसर में स्थित गोशाला में गोवंशों की हालत ठीक नहीं है। एक माह के भीतर कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। वहां भी सुधार कराया जा रहा है। हस्तिनापुर के श्रीमालीपुर निराश्रित गोशाला में स्थिति ठीक है। जानी खुर्द में 110 की क्षमता वाले गोशाला में 182 गोवंश है। हर्रा में गोशाला में 114 गोवंश है। माछरा की गोशाला में 40 गोवंश है। सभी की हालात ठीक बताई गई।

-
जिन दो गोवंश की मौत हुई है, वह हाल ही में गंभीर हालत में ही गोशाला में आए थे। मैं खुद रोजाना गोशाला में जाकर काम करा रहा हूं। अपर नगर आयुक्त और निगम की टीम दिन-रात वहां पर गोवंशों को बेहतर व्यवस्था बनाने में लगे हैं। 10 दिन में गोशाला में काफी सुधार देखने को मिलेगा। चारा, पानी और चोकर की पूरी व्यवस्था कर दी। कुछ कर्मचारी हटाकर उनकी जगह नए कर्मचारी लगाए है। नया टीन-शेड बनाया है, जहां पर उनको शिफ्ट करेंगे। सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें