यूपी के बिजनौर में शनिवार सुबह एक भीषण हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंडावर थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के टेंकर की चपेट में आकर दो बाईक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेंकर सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अुनसार दोनों युवक खिरनी गांव में एक रिशतेदारी में आये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/