- आरोपी सस्ते दामों में दूसरे जिले में बेच देते थे, दो साल से दे रहे अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा करते हुए सोमवार को दो आरोपियों लिसाड़ी गेट निवासी वसीम व अनस उर्फ अंचू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी करीब दो वर्षों से मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।चोरी किए गए मोबाइल सस्ते दामों में आसपास के जिलों दुकानदारों व राहगीरों को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस लिसाड़ी रोड स्थित अंजुम पैलेस के पास चेकिंग रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार वसीम व अनस को रोक लिया। पुलिस को युवकों के पास से चार महंगे मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने युवकों से मोबाइल के कागज मांगे। इस पर युवक मोबाइल के कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने यक्ष ऐप के मदद से युवकों की जानकारी की। पुलिस को जानकारी हुई की आरोपियों पर पूर्व में चोरी व अन्य मामलों की कई प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से 30 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भीड़ भाड़ वाले बाजारों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद मोबाइलों को कम कीमत पर बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। बरामद मोबाइलों के संबंध में पुलिस अन्य थानों में दर्ज रिपोर्ट और शिकायतों का मिलान कर रही है, ताकि वास्तविक मालिकों तक उन्हें पहुंचाया जा सके। एसपी सिटी का कहना है कि गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द पूरे गैंग का राजफाश किया जाएगा।
- आरोपी आसपास के जिलों में बेचते है मोबाइल
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ से गैंग बनाकर मोबाइल चोरी व लूट लेते है। इसके बाद मोबाइल को बंद कर देते है। आरोपी आसपास के जिले में जाकर मोबाइल को सस्ते दामों में बेच देते है। पुलिस आरोपियों के किस अन्य गैंग से लिंक है। उसकी भी जांच कर रही है। साथ ही पुलिस चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी दुकानदारों की भी तलाश कर रही है।