मुंडाली। मुंडाली थाना की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से गुम हुए दो मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए। बरामद दोनों मोबाइल की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई। मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल मालिकों ने पुलिस का आभार जताया। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुंडाली की साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी माध्यम से 3 अप्रैल को गांव भटीपुरा निवासी ललित का मोबाइल गुम हो गया था। वहीं 11 जुलाई को गांव अजराड़ा निवासी वकील अहमद का मोबाइल गुम हो गया था। दोनों मामलों में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी कार्रवाई और ट्रैकिंग करते हुए पुलिस टीम ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए।