फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव सनौता में अपने टूटे हुए मकान के मलबे की सफाई कर रहे दंपती पर गांव के ही युवकों ने हमला कर मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव सनौता निवासी शबाना व रईस आलम मंगलवार शाम टूटे हुए मकान की मरम्मत कराने के लिए सफाई कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। रईस आलम अपनी पत्नी को बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित शबाना का कहना है कि उनके पति रईस आलम मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं, जिनसे गांव के लोग भी डरते हैं। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।