मोहल्ला खेवान में हुई चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : SARDANA
सरधना में बंद मकान से ढाई लाख की चोरी
सरधना। मोहल्ला खेवान में शुक्रवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर पचास हजार की नकदी व दो लाख कीमत की ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार रक्षाबंधन पर राजस्थान गया हुआ था।
मोहल्ला खेवान निवासी रिंकू उर्फ छोटे पुत्र रघुवीर पत्नी व बच्चों के साथ राजस्थान(खोली)में रक्षाबंधन के मौके पर चार दिन पूर्व धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात चोरों ने मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखी पचास हजार की नकदी सहित सोने-चांदी की ज्वेलरी, कपड़े व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। शाम के समय पहुंचे परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो उसमें चार चोर भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में लगी है।