फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
रोहटा में सड़क दुर्घटना में पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने घर लौट रहे दो श्रमिकों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार श्रमिक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालात नाजुक बताई गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

खिवाई निवासी दाऊद पुत्र वकील अपने साथी के साथ बृहस्पतिवार की देर रात मेरठ से मजदूरी करके बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक दाऊद चला रहा था। वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा लेकिन चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उनको मेरठ रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को सुभारती अस्पताल लेकर गए जहां एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगने से हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें