फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में बड़ा हादसा: मकान का लिंटर तोड़ते वक्त दो मजदूरों की दबकर मौत, मचा कोहराम

Wed, 28 Sep 2022 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 बिजनौर में आज दोपहर हुए एक हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां एक मकान का लिंटर तोड़ते वक्त दो मजदूर दब गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
बिजनौर न्यूज, यूपी न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के नांगल सोती में पुराने मकान का लिंटर तोड़ते समय दो मजदूरों की लिंटर दबने से मौत हो गई। सीओ गजेंद्र पाल सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मजदूरों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील के गांव नांगलसोती क्षेत्र के शहजादपुर में मुकीद अहमद अपना पुराने मकान को तुड़वा रहा था। मजदूर मकान का लिंटर तोड़ रहे थे। तभी अचानक  लिंटर गिर गया। दो  मजदूर लिंटर गिरने से दब गए।

यह भी पढ़ें: प्रेम-प्रसंग या रंजिश: तालिबानी तरीके से दीपक का कत्ल, शव देख कांपी रूह, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
विज्ञापन
विज्ञापन


नांगलसोती के शहजादपुर निवासी 45 वर्षीय मजदूर वकील की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि 32 वर्षीय मोनू गंभीर रूप से घायल मजदूर मोनू ने ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर पहुंचकर दम तोड़ दिया।

दो मजदूरों मकान में दबने की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह थानाध्क्ष नांगल सोती घटनास्थल पर पहुंचे। मजदूरों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें