विवाह समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के लोगों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हे बिजनौर रेफर कर दिया।
मोहल्ला आजाद कॉलोनी निवासी रोहित अग्रवाल का परिवार विवाह समारोह से लौट रहा था। जब वह राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर कालाखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई जिसमें रोहित की पत्नी रूपल अग्रवाल व पुत्र वंशू अग्रवाल, रजत की पत्नी दिव्या अग्रवाल निवासी आज़ाद कालोनी नगीना तथा बरेली के जनकपुरी निवासी अंकुश की पत्नी अनुपमा अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में आरोही अग्रवाल, 3 वर्ष, पुत्री अंकुश अग्रवाल निवासी बरेली तथा बेंगलुरू निवासी आध्या अग्रवाल पुत्री रजत अग्रवाल, 4 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया।