फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर भीषण हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन




दिल्ली के रानीबाग शाहदरा के रहने वाले हैं तीनों दोस्त



बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे, कार ने मारी टक्कर



संवाद न्यूज एजेंसी



जानीखुर्द (मेरठ)। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात एमआईईटी कॉलेज के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दिल्ली निवासी दो कांवड़ियों गोपाल (23) और अनिल (20) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीसरे कांवड़िये गणेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक में टक्कर मारने से हुआ। तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।



जानी पुलिस के अनुसार दिल्ली के रानीबाग शाहदरा निवासी तीनों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। रात करीब 3:30 बजे जब वे दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एमआईईटी कॉलेज के पास पहुंचे, तभी एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों कांवड़िये सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




राहगीरों की सूचना पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संभाला। हालांकि, गोपाल ने अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल और गणेश को पास के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अनिल की भी मौत हो गईं। तीसरे साथी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे में क्षतिग्र्सत कार और मोटरसाइकिल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से संजय ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें