फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए चलेंगी दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इस बार सावन के महीने में दो कांवड़ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए चलेंगी। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल मुख्यालय ने कांवड़ स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। वहीं रेलवे अधिकारियों को कांवड़ स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

22 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। दिल्ली से हरिद्वार के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से दो अगस्त तक 04465 दिल्ली से रात 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। दिल्ली से चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर रात 10.50 पर पहुंचेगी। रात 11 बजे शामली से चलकर यह स्पेशल ट्रेन हरिद्वार 1.50 बजे रात्रि पहुंचेगी। हरिद्वार से रात्रि 3:05 से कांवड़ स्पेशल ट्रेन 04466 चलकर शामली अगले दिन सुबह 6:25 बजे पर पहुंचेगी। बाद में शामली से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। दूसरी कांवड़ स्पेशल ट्रेन 29 जुलाई से चार अगस्त तक 04429 दिल्ली से छह बजे चलकर शामली रेलवे स्टेशन पर रात्रि 8.30 बजे पहुुंचेगी। शामली रेलवे स्टेशन से रात्रि 9 बजे हरिद्वार होकर ऋषिकेश जाएगी। ऋषिकेश से रात्रि 8:35 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। हरिद्वार से यह स्पेशल ट्रेन चलकर शामली रात्रि 2:25 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर दिल्ली के लिए यह ट्रेन 4:15 पर पहुंचेगी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें