लावड़। व्यापारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चिंदौड़ी निवासी दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बीते शनिवार को कार सवार सात-आठ युवकों ने तीन दुकानदारों से मारपीट की थी। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चिंदौड़ी निवासी आकाश, विनय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी में नामजद कराए गए अंकित का नाम गलती से लिखवा दिया था, जिसकी जांच की जा रही है।