फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट गिरने से दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट गिरने से दो युवक घायल
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हापुड़ रोड स्थित पेंट की दुकान की लिफ्ट गिरने से लिफ्ट में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को दुकान मालिक ने हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार रेलवे रोड थाना क्षेत्र ईदगाह निवासी अलीम की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र हापुड़ रोड पर अमन पेंट्स के नाम से पेंट्स का होलसेल का काम है। अलीम ने दुकान में अस्थाई लिफ्ट लगाई हुई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे अलीम का बेटा अरीब और उसका नौकर इलियास निवासी कुटी थाना मेडिकल लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी लिफ्ट का तार टूटने से लिफ्ट नीचे आ गिरी जिससे उसमें सवार अलीम का बेटा अरीब और उसका नौकर अलियास गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को हापुड़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अलीम ने मामले को गुप्त रखने का प्रयास किया और दुकान में ताला लगाकर किसी को अंदर नहीं जाने दिया। मामले की जानकारी मिलते ही लिसाड़ी गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें