फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ललियाना में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। गांव ललियाना में जमीनी बंटवारे को लेकर भाइयों में गाली गलौच, लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ललियाना में इकबाल और जमशेद आदि भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसी रंजिश में मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड गए। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा। लाठी फटकारते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक पक्ष के जमशेद, कादिर, खुर्शेद को एक कसला तथा डंडे समेत गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष से इकबाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें