फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लावड़। कस्बे के मोहल्ला छोटा बाजार में मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।

मंगलवार देर रात बच्चों के बीच हुए विवाद में प्रेमचंद और पप्पू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से सौरव और गौरव तथा दूसरे पक्ष से लोकेश घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों का उपचार कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल हुए लोगों का उपचार कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें