फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़े, फावड़े से महिला पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कस्बा करनावल में स्थित ईंट भट्ठे पर खेलते समय बच्चों में झगड़ा को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में ललिता पत्नी संदीप निवासी नारंगपुर गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सरूरपुर थाना पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित संदीप ने तहरीर में बताया कि वह कस्बा करनावल में स्थित ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को दूसरे पक्ष के बच्चों के साथ खेलते समय उसके बच्चों का विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में आई उसकी पत्नी ललिता पर आरोपियों फावड़े से हमला कर गंभीर घायल कर दी। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें