फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने में थानेदार के सामने भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी तोड़ने से मना करने पर विवाद, महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। क्षेत्र के एक गांव में आम के बाग में लकड़ी तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि महिलाएं आम के बाग में लकड़ी तोड़ रही थीं। बाग में मौजूद बाग ठेकेदार ने उन्हें लकड़ी तोड़ने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
मामला बढ़ने पर महिलाओं ने दूसरे पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत की। महिलाओं के थाने पहुंचने के बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेनी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थाना परिसर में थाना प्रभारी के सामने ही दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पुलिस के सामने रख रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

अचानक थाने में हुए इस हंगामे से पुलिसकर्मियों में भी अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होता देख थाना प्रभारी पूनम जादौन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के लोगों को पकड़वा लिया और थाने में बैठा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। घटना के बाद काफी देर तक थाने में गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें