- दादरी गांव में सड़क पर जुटी भीड़, समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी गांव में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक शांत होने को तैयार नहीं हुए। विवाद बढ़ने और मारपीट की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दूसरे पक्ष के युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में उप निरीक्षक प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो विपुल, दीपक तथा हार्दिक राणा पक्ष के बीच पूर्व विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। दोनों पक्षों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले भी विवाद हुआ था। सोमवार को इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने हार्दिक राणा को रात में गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शांति भंग में उसका चालान कर दिया।