मवाना। गांव सठला में ईंख के खेत में की जा रही गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग की। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिनको पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए मेरठ भेज दिया। जबकि एक गोकश मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से 1.20 क्विंटल मांस बरामद किया गया। जिसको पुलिस ने दबवा दिया। वहीं गिरफ्तार किए गए गोकशों से पुलिस ने दो तमंचे, दो जीवित कारतूस तथा दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव सठला में एक ईंख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की। जिसमें सठला निवासी नदीम व साकिब पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने मौके से 1.20 क्विंटल गोमांस दो देशी तमंचे, दो खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी का नाम खालिद निवासी सठला है। संवाद