फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो युवतियों ने शादी रचाने के लिए थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह को लेकर थाना परिसर में हंगामा कर दिया। परिजन दोनों को समझाते रहे, लेकिन दोनों युवती आपस में विवाह करने की जिद पर अड़ी रही। घंटों तक चले हंगामे के बाद परिजन दोनों युवतियों को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

अलग-अलग गांव निवासी दो युवतियों की तीन महीने पहले दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने शादी करने का इरादा किया। दोनों युवती एक-दूसरे से रात में छिपकर मिलने लगी। युवती के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। समाज में बदनामी के चलते परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को एक युवती, दूसरी युवती के घर जा पहुंची। इसे लेकर वहां हंगामा हो गया। युवती के परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे। थाने में दोनों युवती एक-दूसरे से विवाह की जिद अड़ गईं। परिजनों ने दोनों को समझाया, लेकिन वह आपस में विवाह करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो युवती के तेवर कुछ ढीले पड़े। परिजन दोनों को समझाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें