हादसे में शेखपुरा निवासी जितेंद्र 35 और प्रवीण उर्फ़ पप्पू 42 निवासी मलियाना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जेब से मिले फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परवीन और जितेंद्र एनएच 58 पर सुभारती अस्पताल के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाते थे।