चालक को नींद की झपकी लगने की आशंका
खैला मोड़ के पास गन्ने से लदे ट्रक से टकराई कार की रफ्तार बहुत ही अधिक होगी। इसका अंदाजा कार को देख कर लगाया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद की झपकी लगी होगी। इस कारण कार ने ट्रक में टक्कर मार दी।
खैला मोड़ पर लगाए जाए चेतावनी बोर्ड
ढिकौली-बंथला मार्ग पर खैला मोड़ सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है। टी प्वाइंट होने के कारण वाहनों की संख्या अधिक रहती है और हादसे होते रहते है। टी प्वाइंट पर सड़क की चौड़ाई भी बहुत कम है। यहां पर डिवाइडर बनाने चाहिए। यातायात पुलिस ने भी कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा रखा है। इस संबंध में टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि खैला मोड़ पर चेतावनी बोर्ड लगवाए जाएंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/