फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बढ़ी और ठंड, एक किसान सहित दो की मौत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 0.9 डिग्री

Wed, 01 Jan 2020 07:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सर्दी और बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में एक वृद्ध किसान की ठंड के प्रकोप से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, खतौली में एक व्यापारी के वृद्ध पिता की भी सर्दी के कारण मौत हो गई।

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 62 वर्षीय गोवर्धन पुत्र सुक्का मंगलवार की शाम अपने घर से गंगा खादर क्षेत्र में स्थित अपने पट्टे की 18 बीघा भूमि में खड़ी फसलों की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे परिजनों को पड़ोस के ही खेत में रखवाली करने वाले किसान ने सूचना दी कि गोवर्धन खेत में पड़ा है। परिजन अपने साथ ग्रामीणों को लेकर खेतों में पहुंचे। परिजन गोवर्धन को अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठंड के प्रकोप से हुई किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: यूपी में जानलेवा हुई ठंड, सपा नेता के पिता सहित पांच की मौत, 30 साल बाद छाया ऐसा कोहरा
विज्ञापन


उधर, ग्राम प्रधान नेमपाल, कृष्णपाल, मदन, कैलाश, अरुण, नरेंद्र बालियान, राकेश, सुशील आदि ग्रामीणों ने मृतक किसान के पीड़ित परिवार को एसडीएम जानसठ से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
वहीं मुजफ्फरनगर में मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि अलसुबह कोहरा भी छाया। बुधवार दिन में पूरे दिन धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली है। दिन में अधिकतम तापमान भी 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मगर शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का आलम यह है कि शीतलहर अंदर तक झकझोर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें