फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिंगारी से दो परिवारों के सपने राख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक चिंगारी से दो परिवारों के सपने राख
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के किसानों को कभी बाढ़, कभी बारिश तो कभी आग जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी ऐसी एक घटना से दो परिवारों के सपने राख हो गए। उनकी 70 बीघे गेहूं की फसल एक चिंगारी से कुछ ही देर में स्वाहा हो गई। अगर विद्युत विभाग के अधिकारी पहले ही मामले पर संज्ञान ले लेते तो किसानों का इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।
क्षेत्र के गांव रठौरा कला निवासी किसान गुरुजोग सिंह ने बताया कि कई वर्षों से क्षेत्र में आई बाढ़ से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई। जैसे तैसे पैसा जमाकर गांव के पास 25 बीघा जमीन को छह हजार रुपये के हिसाब से ठेके पर लिया था। बीते साल बेमौसम बरसात से फसल नष्ट हो गई। इस बार गेहूं की बंपर फसल पैदा हुई। उम्मीद थी कि बीते साल के नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरे किसान सरदार इंदर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण हादसे हो रहे हैं। क्षेत्र में प्रति वर्ष गेहूं की कटाई के समय विद्युत आपूर्ति दिन में बंद कर दी जाती है। इस बार लिखित में देने के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई। इस कारण आग लगी। गेहूं की फसल जलने से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। हादसे के बाद से उनका पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन

दिन में बंद रहेगी खादर में विद्युत आपूर्ति
क्षेत्र के किसानों ने दिन में विद्युत आपूर्ति बंद करने की मांग प्रशासनिक अधिकारी और विद्युत विभाग के अधिकारियों से की है। इसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने किसानों की मांग को मंजूर करते हुए 15 दिनों तक विद्युत आपूर्ति दिन में सुचारु नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें