फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली:  मेरठ-करनाल हाईवे पर आपस में भिड़े तेज रफ्तार ट्रक, दो की मौके पर ही मौत

Wed, 16 Jan 2019 12:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
truck accident
विज्ञापन

यूपी के शामली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव लांक पुलिस चौकी के नजदीक दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना बुधवार सुबह तकरीबन पांच बजे हुई। मृतक ट्रक चालक का नाम इसरार अहमद पुत्र ताहिर अली निवासी मोहल्ला गढ़ी ठाकुराण बुलंदशहर है। वहीं क्लीनर राशिद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी करौंदा थाना जारचा गौतमबुद्धनगर है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें