फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना से दो की मौत, 154 मरीज मिले, शिक्षक-छात्र, श्रमिक व सैनिक भी संक्रमित

Sun, 04 Oct 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- शिक्षक, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, डॉक्टर, किसान, पेंशनर, पुलिस कर्मी, सैनिक भी संक्रमित
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना संक्रमण से शनिवार को युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 154 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना से सरधना के गांव महादेव निवासी 24 वर्षीय युवक और हापुड़ रोड स्थित करीम नगर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। नए मरीजों में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के अलावा शिक्षक, उद्यमी, छात्र, श्रमिक, पेंशनर, महिलाएं, किसान, पुलिसकर्मी, सैनिक भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना के नए मिले मरीजों में 4 माह के मासूम से लेकर 18 साल की उम्र के 18 मरीज संक्रमित मिले हैं। सीएमओ के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9708 पहुंच गई है। जबकि कोरोना से अभी तक 238 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 7414 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2056 केस सक्रिय हैं। 1075 मरीज होम आइसोलेट हैं। शनिवार को 153 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें