डेंगू के दो मरीज मिले
मेरठ। डेंगू के बृहस्पतिवार को दो मरीज मिले और कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। डेंगू के तीन केस सक्रिय हैं। इनमें से एक अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। वहीं, 1392 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिनमें किसी को भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। कोरोना के दो केस सक्रिय है। दोनों घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। ब्यूरो