फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह के अंत तक शुरू होगा रेस्क्यू सेंटर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इस माह के अंत तक शुरू होगा रेस्क्यू सेंटर का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। हस्तिनापुर में रेस्क्यू सेंटर के निर्माण का कार्य अक्तूबर के अंत तक शुरू हो जाएगा। शासन से बजट जारी होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में सेंटर में पशुओं के लिए अस्पताल, उन्हें रखने का स्थान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

साल के शुरू में ही वन विभाग की ओर से हस्तिनापुर में रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। यहां आस पास रेस्क्यू सेंटर न होने के कारण तेंदुए व अन्य वन्य जीवों को दूसरे जिलों में स्थित रेस्क्यू सेंटर में भिजवाया जाता था, लेकिन अब आने वाले समय में हस्तिनापुर में ही रेस्क्यू सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से बीते माह रेस्क्यू सेंटर के लिए 2.25 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। सेंटर का पूरा बजट 4.90 करोड़ रुपये का है। इसमें एक किस्त मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें