फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रा बोर्ड बैठक में दो करोड़ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
08srd51a- हर्रा नगर पंचायत में आयोजित बोर्ड बैठक में शामिल सदस्य। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
हर्रा बोर्ड बैठक में दो करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में बृहस्पतिवार को हुई बोर्ड बैठक में करोड़ों रुपये के 30 प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पंचायत हर्रा कार्यालय में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक हुई। चेयरपर्सन हुस्नो बेगम और अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने सभासदों से कस्बे में विकास कार्यों के संबंध में वार्ता की। पार्षदों द्वारा मुख्य मार्गों पर सड़क निर्माण, जल निकासी दुरुस्त कराने तथा बोर्ड बैठक हर माह कराने का प्रस्ताव रखा। सभासद उमर फारुख ने कहा कि पिछले एक साल से टेंडर पास होने के बाद भी काफी निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। ऐसे कार्यों को निरस्त कर नए कार्य कराने की बात रखी। बैठक में बैंच, लाइट और हैंडपंप समान रूप से लगाये जाने का प्रस्ताव रखा। कुछ पार्षदों ने सफाई व्यवस्था चरमराने की बात कही। कई स्थानों पर चैनल नहीं लगने से रास्ते बंद है कस्बे में सोलर लाइट, एलईडी लाइट लगवाई जाए तथा सभासदों को विभाग बांटे जाएं। बैठक में नगर पंचायत के कर्मचारियों की संख्या कम करने पर सहमति बनी। बैठक में चर्चा हुई कि नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने व्हाट्स ऐप ग्रुप पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस मामले को लेकर बैठक में हंगामा भी हुआ। बाद में इस कर्मचारी को हटाये जाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। चयेरपर्सन हुस्नो बेगम के मुताबिक सभी प्रस्ताव करीब दो करोड़ रुपये के हैं। बैठक में विनोद ठाकुर, रिजवान, जरीना बेगम, अनीस, तोहिदा खातून, शबनम, तजम्मुल चौहान, भूरी, आरिफ, उमर फारुख, हामिद, इमरान व शकील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें