फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एनकाउंटर: 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर, कारबाइन सहित कई पिस्टल बरामद

Tue, 29 May 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश - फोटो : ani
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को ढेर कर दिया। मेरठ के कंकरखेड़ा में यह मुठभेड़ हुई। बदमाशों से कारबाइन समेत हथियारों का जखीरा मिला है। 

विज्ञापन


दोनों ही बदमाश दौराला हाईवे पर दुल्हन महविश परवीन की लूट के बाद हत्या में शामिल थे। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ओर एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम था।

पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा के जंगली गांव में दोनों बदमाश धीरज पुत्र मंदिर निवासी शताब्दी नगर परतापुर और हिमांशु उर्फ नरसी पुत्र प्रमोद सिंघल निवासी निवाड़ी रोड मोदीनगर अपने तीन साथियों के साथ वारदात करने की फिराक में आए थे।
विज्ञापन


सूचना पर मेरठ एसटीएफ शिव बृजेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस पर एसटीएफ ने बदमाशों की घेराबंदी के लिए जवाबी फायरिंग की जिसमें हिमांशु उर्फ नरसी और धीरज एनकाउंटर में ढेर हो गए।

फाइल फोटो
एसटीएफ और बदमाशों की मुठभेड़ की सूचना पर कंकरखेड़ा परतापुर लाल कुर्ती और सदर बाजार थाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार तीनों बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। जिसमें बदमाशों का सुराग नहीं लगा गोली लगे दोनों बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने बताया कि आरोपी हिमांशु सजायाफ्ता का मुलजिम था और उस पर 50000 का इनाम था एक महीना पहले दौराला क्षेत्र में लूट के दौरान दुल्हन महविश प्रवीण की हत्या में वांछित चल रहा था।

एसटीएफ एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों ही बदमाश हाइवे पर लूट करते थे। दोनो पर करीब 20- 20 मुकदमें थे। मेरठ, गाज़ियाबाद, नोएडा में इनका गैंग जाएदा एक्टिव था। इस गैंग के तीन बदमाश दुल्हन की हत्या में एसटीएफ पहले ही जेल भेज चुकी है। सोमवार की रात भी ये गैंग हाइवे पर लूट करने की फिराक में था।
विज्ञापन

फाइल फोटो
इसके अलावा सोमवार को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के मंदवाड़ा गांव के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दस हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मौहब्बत पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश के कब्जे से दो तमंचे व दस कारतूस बरामद किए। 

पकडे़ गए घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बदमाश के घर दबिश के लिए गई पुलिस पर बदमाश की पत्नी ने पथराव किया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें