इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय रूप से जांच कराई गई। गोपनीय जांच में चौकी डूंडाहेड़ा पर नियुक्त कांस्टेबल हेमंत व कांस्टेबल बबलू दो पहिया वाहनों व चार पहिया वाहनों से अवैध वसूली करने में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा व उप निरीक्षक रिछपाल एवं हेड कांस्टेबल वीरेश की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। उक्त प्रकरण की जांच सीओ सिटी बागपत को दी गई है।
लॉक डाउन में डोला खाकी का ईमान, सहारानपुर में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
सहारानपुर के छुटमलपुर में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में दो पुलिसकर्मियों ने एक परचून विक्रेता से दुकान खोलने के नाम पर दस हजार की अवैध वसूली की। शिकायत का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने देर रात दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना अध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने बताया कि एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अंकुर और विनीत को लाइन हाजिर कर दिया।