कुत्ते के हमले में घायल काजल (फलावदा)
फलावदा। नगर में आवारा कुत्तों का आतंक है। सोमवार को दो स्थानों पर कुत्ते ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। नगर के नैडू रोड पर कुत्तों के झुंड ने पांच वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है।
मंगलवार को कस्बे की नई बस्ती निवासी राहुल सैनी ने बताया कि मंगलवार को उसकी पांच वर्षीय बेटी काजल घर के बाहर जंगल जाने वाले रास्ते पर अन्य बच्चों के साथ रही थी। तभी वहां कुत्तों का झुंड आ गया। एक कुत्ते ने काजल पर हमला कर दिया और काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल काजल को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया।
वहीं, गांव महलका में वाहिद की घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बेटी को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। वाहिद उसे फलावदा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। नगर के मोहल्ला सैनियान निवासी विमल, सोनवीर, देशराज, अनिल, राहुल, विनोद आदि ने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।